Breaking News

थैलीसीमिया पीडि़तों के लिए दवा खरीदने के निर्देश

- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेश
श्रीगंगानगर। थैलीसीमिया पीडि़त रोगियों के लिए दवाई की उपलब्धता न होने पर बाजार में इनकी खरीद करने के निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं।
विभाग के निदेशक (आरसीएच) ने बताया कि थैलीसीमिया इंडिया नई दिल्ली के अनुसार पिछले एक वर्ष से उपचार में काम आने वाले डेस्फेरज इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं हो रही है। विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में सभी रोगियों को दवा-इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। जिन दवाओं की आपूर्ति आरएमएससी से नहीं होती, उन्हें लोकल बाजार से खरीदकर रोगियों को उपलब्ध करवाया जाता है। इसी संदर्भ में सभी राजकीय चिकित्सा संस्थान थैलीसीमिया और हीमोफिलिया रोगियों को मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में मुफ्त उपचार दिलाएं। इन रोगियों के उपचार में काम आने वाली दवाओंं/इंजेक्शनों की आपूर्ति भी सुनिश्चित कराएं। रोगियों के परिजनों ने पिछले दिनों गंगानगर प्रवास पर आए रेडक्रॉस सोसायटी के राष्ट्रीय पदाधिकारी अविनाश खन्ना से मुलाकात कर परेशानी बताई थी। इस पर उन्होंने कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया था।

No comments