एक और टीवी ऐक्ट्रेस सड़क पर हुई अभद्रता का शिकार
मुंबई। अभिनेत्री और शो होस्ट करनेवालीं सुशील जांगिड़ा ने आरोप लगाया है कि शनिवार को एक बाइक सवार अज्ञात शख्स ने उनकी गाड़ी का रियरव्यू मिरर तोड़कर उसके साथ गाली-गलौच किया। सुशील के मुताबिक, कार ड्राइव करते वक्त बाइक सवार पर सड़क का पानी पड़ गया, जिसके बाद उसने अभद्रता की। जांगिड़ा ने इस मामले को लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पिछले हफ्ते हुई एक अन्य घटना में टीवी ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने वर्सोवा पुलिस के पास दो बाइक सवार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़कर उन्हें गाली गलौच भी किया था। उस वक्त कार में उनका 4 वर्षीय बेटा और उसकी 20 वर्षीय केयर टेकर भी मौजूद थी। पुलिस को दी गई शिकायत में गांगुली ने बताया था कि जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोडऩे जा रही थीं तभी रास्ते में उनकी कार की एक बाइक से हल्की टक्कर हो गई, जिसके बाद उन्होंने बाइक पर सवार लोगों से माफी भी मांगी लेकिन वे उपद्रव करने लगे। वर्सोवा पुलिस ने मामले में आरोपी दोनों बाइक सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
सुशील जांगिड़ा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को लगभग 3 बजे जब वह अंधेरी वेस्ट के पास ड्राइवर कर रही थी और आईएमपीपीए बिल्डिंग के पास थीं तभी एक अज्ञात शख्स उनकी कार के नजदीक आ गया।
सुशील जांगिड़ा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को लगभग 3 बजे जब वह अंधेरी वेस्ट के पास ड्राइवर कर रही थी और आईएमपीपीए बिल्डिंग के पास थीं तभी एक अज्ञात शख्स उनकी कार के नजदीक आ गया।
No comments