इस बार गन्दगी में मनाएंगे 15 अगस्त
- मुख्य मार्गों और पार्कों के पास लगे हैं कचरे के ढेर
श्रीगंगानगर। शहर की सफाई व्यवस्था अब रामभरोसे है। शायद यह पहली बार होगा जब स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ शहर भर में कचरे और गन्दगी के ढेर के बीच मनाई जाएगी। नगर परिषद में जिम्मेदारों की आपसी खींचतान का यह खामियाजा शहर भुगतेगा।
नगर परिषद की ओर से 16 वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी हुई है। ठेकेदार इन वार्डों में सफाई में रूचि नहीं दिखा रहा। शेष 34 वार्डों के हालात भी बुरे हैं। इन वार्डों के मुख्य मार्गों के अलावा मुख्य चौराहों पर कचरे के ढेर लगे हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही। वार्ड नं. 24 में कोतवाली के पास, वार्ड नं. 25 में डी ब्लॉक डिग्गी के पास वार्ड नं. 20 में काशी की टाल वाली गली में तो ठेकेदार सफाई कर्मचारी ही नहीं भेज रहा।
15 दिन पहले शिकायत पर एक बार नालियों की सफाई की गई, लेकिन अब इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। सिविल लाइन, मुख्य बाजार, मुख्य शिक्षण संस्थाओं, पार्कों, धार्मिक स्थलों के आस-पास कचरे के ढेर लगे रहते हैं।
कमेटी भी खामोश : नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की निगरानी और इसे चाक चौबंद करने के लिए आयुक्त की ओर से पार्षदों की एक कमेटी का गठन पिछले दिनों किया गया था। पहले ही दिन से यह कमेटी खामोश है। कमेटी में पार्षद पवन गौड़, मनीराम स्वामी, संजय बिश्नोई, सुनीता इन्दौरा, अशोक मेठिया को लिया गया है।

No comments