नशीली दवाईयों व कारतूस सहित दो युवक गिरफ्तार
रायङ्क्षसहनगर। समेजा कोठी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो सवार दो युवकों को नशीली दवाईयों व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी समरवीर सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान बोलेरो जीप को रूकवा कर तलाशी ली, तो उसमें 25 शीशी नशीली दवा व 14 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने जीप में सवार नवीन बिश्रोई पुत्र राजाराम बिश्रोई निवासी 16 केडी व पवन कुमार पुत्र ओमप्रकाश बिश्रोई निवासी रावला मंडी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश करके पूछताछ की जायेगी।
No comments