Breaking News

सिंचाई पानी की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान

श्रीगंगानगर। बीएलएम माइनर की टेल पर पूरा सिंचाई पानी देने की मांग को लेकर 12 और 13 बीएलडी के किसानों ने सोमवार को धरना लगाया। भाकिसं पदाधिकारियों ने पानी देने की मांग को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप बताया कि सूरतगढ़ शाखा (306 आरडी हैड) बीएलएम वितरिका की टेल पर लगातार 6-7 हिस्सा पानी पहुंच रहा है। पूर्व में जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर चेताने के बाद भी पूरा पानी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जसवंतसिंह चंदी, प्रांत मंत्री सत्यनाराण गोदारा, नरेंद्र सिंह, कंवर सिंह, रघुवीरसिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में 12 और 13 बीएलडी के किसान मौजूद रहे।

No comments