अनुभव प्रमाण पत्र, टीसी व आयु प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े का आरोप
श्रीगंगानगर। वर्ष 2012-13 में हुई 328 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जांच की मांग की गई है। इस संबंध में पूर्व पार्षद कश्मीरी इन्दौरा, पार्षद रवि चौहान, राजकुमार, बंटी, मदन, हेतराम आदि की ओर से नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
ज्ञापन में बिना अनुभव प्रमाण पत्र, फर्जी टीसी, फर्जी आयु प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी लगने के आरोप लगाये गये हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि करीब 20 से 30 स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टीसी) एक ही स्कूल से जारी करवाकर भर्ती के दौरान आवेदकों द्वारा लगा दिये गये। इसी तरह अनुभव प्रमाण पत्रों में भी फर्जीवाड़ा किया गया। पूर्व में जिन परिवारों के सदस्य सरकारी नौकरी में थे।
उन्हीं परिवारों के आवेदकों को सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दे दी गई। आयुक्त ने डीएलबी से मार्गदर्शन के बाद जांच का आश्वासन दिया है।

No comments