बीकानेर बंद का मिलाजुला असर रहा
- आंदोलनकारियों की पुलिस ने गाडिय़ां जब्त की
श्रीगंगानगर। बीकानेर को मरू प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आज बीकानेर बंद का आह्वान किया गया था, जिसका मिलाजुला असर देखने को मिला। हालांकि सुबह 11 बजे तक ही सांकेतिक बंद रखा गया।
इस दौरान अधिकतर दुकानें बंद रहीं। आंदोलनकारी नेताओं की गाडिय़ां पुलिस ने यह कहते हुए जब्त कर ली कि इन गाडिय़ों के ड्राइवरों के पास लाइसेंस नहीं थे। इसको लेकर संगठन की ओर से विरोध भी जताया गया।
मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के संयोजक जयवीर गोदारा ने लोगों से आह्वान किया था कि बीकानेर को मरू प्रदेश बनाने के लिए सभी एकजुट होकर आंदोलन में भाग लें।
इसी को लेकर आज बाजार बंद रहा। पिछले काफी समय से बीकानेर संभाग को मरू प्रदेश बनाने के लिए यह संगठन आंदोलन कर रहा है।

No comments