पोस्त का मुख्य सप्लायर दबोचा
सादुलशहर। पुलिस ने पोस्त के मुख्य सप्लायर को आज दोपहर दबोच लिया। इस सप्लायर के बारे में पहले पकड़े गये तस्कर ने मुंह खोल दिया था। पुलिस थाना में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बलराज सिंह मान ने 20 अगस्त को हीरा रिसोर्ट के निकट गोविन्द सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी वार्ड नम्बर 7 सादुलशहर को तीन किलो 800 ग्राम पोस्त सहित काबू कर लिया था। आरोपी के खिलाफ दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे की जांच लालगढ़ पुलिस थाना प्रभारी तेजवंत सिंह को सौंपी गई। रिमांड पर चल रहे आरोपी गोविन्द सिंह ने खुलासा किया वह वार्ड नम्बर 20 निवासी सोनू वधवा से पोस्त की सप्लाई लेता था।
इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी गोविन्द सिंह के साथ सोनू वधवा के घर दबिश दी। पुलिस ने सोनू वधवा को काबू कर लिया। उसके घर से एक थैला मिला है। इसमें चावल की चूरी है। संभवत: सोनू वधवा डोडा पोस्त को पिस कर उसमें चूरी की मिलावट करता था।
थाना प्रभारी बलराज मान ने बताया कि सोनू वधवा से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को गोविन्द सिंह पर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया जायेगा।

No comments