Breaking News

नमाज के बाद दी कुर्बानी

- ईद-उल-जुहा पर्व
श्रीगंगानगर। त्याग और बलिदान का दिवस ईद-उल-जुहा बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह पुरानी आबादी स्थित ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अता की गई। काजी ईमाम जहीर अहमद ने नमाज अता करवाई। नमाज के बाद हजरत इब्राहिम की याद में मुस्लिम समाज की ओर से बकरों की कुर्बानी दी गई। ईद-उल-जुहा को लेकर बाजारों में खासी रौनक रही। ईदगाह के पास मेले जैसा माहौल रहा। एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी गई। मंगलवार शाम को इन्दिरा चौक के पास बकरों की बोली लगाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से 5 से 25 हजार रुपये तक की बोली लगाकर कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद की।

No comments