
नई दिल्ली। इंग्लैड के धुआंधार बल्लेबाज जेसन रॉय "टी20 ब्लास्ट गेम" टूर्नामेंट में सरे टीम का आखिरी मैच नहीं खेल पाएं। बता दें कि यह मैच शुक्रवार, 17 अगस्त को सरे और ग्लेमॉर्गन की टीमों के बीच खेला गया। दरअसल इससे पहले मैच के दौरान जेसन रॉय अपनी ही गलती के कारण चोटिल हो गए और इस मैच में नहीं खेल सके। खबर के अनुसार, हैंपशायर के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जेसन रॉय मुजीब- उर-रहमान की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। इस बात पर जेसन रॉय खुद से इतना नाराज हुए कि उन्होंने अपना बैट जमीन पर दे पटका। लेकिन बैट जमीन पर लगने के बाद उछला और जेसन रॉय के चेहरे पर ही जा लगा, जिससे रॉय को चोट लग गई और उन्हें फाइनल मैच में बाहर बैठना पड़ा। इस घटना पर जेसन रॉय का कहना है कि वह इस घटना पर बेहद शर्मिंदा हैं और अपनी टीम के साथियों और फैंस से इस बेवकूफी के लिए माफी मांगते हैं।
No comments