
नई दिल्ली। आयरलैंड के लिए क्रिकेट और फुटबॉल खेलने वाली मैरी वाल्ड्रॉन अब अपने देश में लिस्ट ए मैचों में अंपायरिंग भी करने जा रही हैं। मैरी आयरलैंड में लिस्ट ए मैचों के लिए अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई हैं। मैरी फुटबॉल और क्रिकेट दोनों ही खेलती हैं, लेकिन अंपायरिंग में भी उनकी खासी दिलचस्पी है। मैरी का कहना है कि अंपायरिंग में उनकी दिलचस्पी उस वक्त हुई जब वह तस्मानिया में क्रिकेट का पहला सेशन खेल रही थीं। आईसीसी के मुताबिक मैरी वाल्ड्रॉन ने अंपायरिंग में बढ़ती दिलचस्पी को लेकर एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी। ऐसा नहीं है कि मैरी पहली बार अंपायरिंग करने जा रही हैं, बल्कि इससे पहले भी वह अंपायरिंग कर चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुरुषों के प्रीमियर क्रिकेट मैच में भी मैरी ने अंपायरिंग की थी। वह 40 साल बाद ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं थीं। मैरी ने हाल ही में बताया था कि एक अंपायर के तौर पर वह अच्छे खेल में आने वाले चैलेंज को काफी एन्जॉय करती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अंपायरिंग को लेकर कहा, 'आप कभी भी इसे परफेक्ट नहीं कर सकते, लेकिन मैं इस चुनौती को पसंद करती हूं।
No comments