Breaking News

दूसरे दिन इन खेलों में चुनौती पेश करेगा भारत

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का पहला दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। भारत को निशानेबाजी और कुश्ती में पदक मिले। बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड जीता। पहले दिन भारत के लिए बड़ा उलटफेर सुशील कुमार की हार रहा। खेलों के दूसरे दिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

No comments