
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल एक नई फाइबर कंपनी बना रही है और उसने अभय सावरगांवकर को इसका चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। एनालिस्ट्स का कहना है कि यह फाइबर कंपनी मोबाइल फोन ऑपरेटर क्लाइंट्स को महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर लीज पर देने का बिजनस करेगी। सुनील मित्तल की भारती एयरटेल ने ईटी को ईमेल से दिए जवाब में सावरगांवकर की नई भूमिका की पुष्टि की। सावरगांवकर इससे पहले कंपनी के डायरेक्टर (नेटवक्र्स) थे, जो चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर के समान पद है।
No comments