Breaking News

डब्ल्यूटीओ में भारत के खिलाफ एकजुट हुए कई देश

नई दिल्ली। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने वाली भारत की स्कीमों के खिलाफ अमेरिका की वल्र्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में शिकायत का यूरोपियन यूनियन, चीन, जापान जैसे कई देशों ने समर्थन किया है। ये देश इस विवाद में तीसरे पक्षों के तौर पर शामिल हुए हैं। अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ में भारत की लगभग सभी एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीमों को चुनौती दी है। अमेरिका ने अग्रीमेंट ऑन सब्सिडीज ऐंड काउंटरवेलिंग मेजर्स का हवाला देते हुए कहा है कि इन स्कीमों से उसके कर्मियों को नुकसान होगा। अमेरिका ने इन सब्सिडी की वैल्यू 7 अरब डॉलर बताई है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, 'विवाद में तीसरे पक्षों की संख्या चिंता का विषय है और इसके गंभीर परिणाम होंगे।Ó

No comments