Breaking News

अनूपगढ़, श्रीविजयनगर और नोहर में कनिष्ठ अभियंता लगाए

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर ग्रामीण विकास एवं पचायती राज विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं के तबादले और पदस्थापन किए हैं। इस आदेश से हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले भी प्रभावित हुए हैं। आदेश के अनुसार जसप्रीत सिंह को कनिष्ठ अभियंता वाटरशैड जैसलमेर से कनिष्ठ अभियंता पंचायत समिति अनूपगढ़, संजय कुमार को कनिष्ठ अभियंता वाटर शैड जैसलमेर से पंचायत समिति श्रीविजयनगर ओर राजेश कुमार को कनिष्ठ अभियंता वाटरशैड पंचायत समिति नोहर से कनिष्ठ अभियंता नोहर के पद पर लगाया गया है। यह सभी पद अभी तक खाली पड़े थे।

No comments