Breaking News

एसआई की भर्ती परीक्षा सात अक्टूबर को

- श्रीगंगानगर जिले में 14 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे
श्रीगंगानगर। आरपीएससी द्वारा पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 7 अक्टूबर 2018 को करवाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिला प्रशासन को भी इस सम्बंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर को होने वाली यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। इसमें 14 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे।
जिला प्रशासन को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर परीक्षा करवाने के लिए केन्द्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समय रहते परीक्षा सुचारू रूप से करवाई जा सके। पिछले काफी समय से एसआई भर्ती का इंतजार अभ्यर्थियों द्वारा किया जा रहा था। तारीख घोषित नहीं होने के कारण चिंता थी। प्रशासन ने भर्ती परीक्षा के लिए केन्द्र बनाने की कार्यवाही शुरू की है। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

No comments