Breaking News

विद्युत विभाग कार्यालय में भीषण आग

- घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
- काम नहीं आई नगरपालिका की दमकल, लेनी पड़ी टैंकरों की मदद
रायसिंहनगर। क्षेत्रीय विद्युत विभाग कार्यालय में बुधवार दोपहर बाद भीषण आग लग गई। इससे कायार्लय परिसर में मौजूद डिस्मेंटल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बावजूद विभागीय अधिकारी मौकेे पर नहीं पहुंचे। कर्मचारियों ने आसपास के लोगों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस दौरान कस्बावासियों को दमकल की कमी फिर खली।
जानकारी के अनुसार दोपहर पौने एक बजे विद्युत विभाग कार्यालय में रखे डिस्मेंटल मीटरों में आग लग गई। मौके पर अनुपयोगी सामान भी था, जो आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद एक्सईएन, जेईएन और एईएन मौके पर नहीं पहुंचा। पड़ोस में रहने वाले कार्मिक तुरंत कार्यालय पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। नगर पालिका में दमकल की दो गाडिय़ां होने के बावजूद आग बुझाने के लिए पानी के टैंकर्स मंगवाने पड़े। दमकल
की बड़ी गाड़ी शुरु नहीं हो पाई जबकि दूसरी छोटी गाड़ी भीषण आग के सामने हाफ गई। आग की भयावहता देख पानी के टैंकर्स मंगवाए गए, जिनकी मदद से घंटे भर बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण और इस दौरान हुए नुकसान की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। गनीमत रही कि आग कार्यालय परिसर में मौजूद विद्युत मीटरों, ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान तक नहीं पहुंची।

No comments