सीवरेज पाइप लाइन डालते समय 11 हजार वॉल्टेज की दो केबल कटी
- चार घंटे सूरतगढ़ में बंद रही बिजली
- कई पेयजल पाइप लाइन भी टूटी, आपूर्ति बाधिक
सूरतगढ़। शहर में सीवरेज पाइप लाइन डालते समय आज सुबह 11 हजार वॉल्टेज की भूमिगत दो केबल कटने से लगभग चार घंटे तक लोगों बिजली से महरूम रहना पड़ा।
इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया हालांकि आज अवकाश घोषित किया गया था और इस कम्पनी के कार्मिकों से कहा गया था कि वे आज निर्माण नहीं करेंगे। इसके बावजूद उन्होंने निर्माण कार्य जारी रखा।
आज लाहौटी चौक पर खुदाई के दौरान पाइप लाइन डालनी थी, तब 11 हजार वॉल्टेज की दो केबलें कट गईं। इस कारण पूरे शहर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। चार घंटे बाद विद्युत निगम ने अन्य जगह से आपूर्ति देकर व्यवस्था बनाई। हालांकि बाद में अधिकारियों के कहने पर कार्मिकों ने दोनों केबलों को दुरूस्त कर दिया।
इसके अलावा कई जगहों से पेयजल पाइप लाइन टूटने से भी जहां पानी भर गया, वहीं पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह से बाधित रही। इस बात को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।

No comments