Breaking News

जिला पुलिस को 40 बुलेटप्रूफ जैकेट व 20 हैलमेट मिले

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। जिला पुलिस निरंतर हाइटेक होती जा रही है। पुलिस मुख्यालय से अब पुलिस को 40 बुलेटप्रूफ जैकेट व 20 हैलमेट मिले हैं। इससे पूर्व कैमरे से लैस हैलमेट पुलिस को मिल चुके हैं।
पुलिस उप अधीक्षक तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि कैमरायुक्त हैलमेट का उपयोग शुरू कर दिया गया है। शहर में होने वाले धरना प्रदर्शन को पुलिस कप्तान अपने चैम्बर बैठे-बैठे देखते हैं।
उस पर निगरानी रखते हुए दिशा निर्देश देते हैं। बुलेटप्रूफ जैकेट व हैलमेट का उपयोग उग्र प्रदर्शन व नाकाबंदी में लिया जायेगा। सायरन से लैस मोटरसाइकिल जिला पुलिस के पास पहले से हैं।

No comments