Breaking News

पेयजल डिग्गी में डूबने से अधेड़ की मौत

श्रीविजयनगर। वार्ड नम्बर 15 में स्थित पेयजल की डिग्गी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक विजयनगर निवासी मिठूराम वाल्मीकि पुत्र नारायणराम वाल्मीकि था। उसके पुत्र राजूराम ने रिपोर्ट दी कि पिता मंगलवार को वार्ड नम्बर 15 में स्थित पेयजल की डिग्गी पर पानी लेने गये थे। इसी दौरान डिग्गी में डूबने से उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

No comments