मोटरसाइकिल ट्रेक्टर-ट्रॉली में टकराया, चालक की मौत
पीलीबंगा। सूरतगढ़ मार्ग पर गांव अहमदपुरा के निकट मोटरसाइकिल के ट्रेक्टर-ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की मर्ग दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मृतक गांव अहमदपुरा निवासी गुरचरण सिंह पुत्र करतार सिंह बावरी था। वह मोटरसाइकिल पर सूरतगढ़ मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियन्त्रित होकर ट्रेक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में गुरचरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
No comments