Breaking News

मतदाता 31 अगस्त तक मतदाता सूचियों में जुड़वा सकेंगे अपने नाम

- भारत निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई अंतिम तारीख
श्रीगंगानगर। जिले के ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2018 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और वे अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा सके हैं ऐसे सभी मतदाता 31 अगस्त तक दावे आपत्तियों के साथ मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
प्रदेश के मतदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। विभाग ने 12 और 19 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर मतदान केंद्रों पर नाम जोडऩे और संशोधन करने की व्यवस्था की थी। हालांकि इस दौरान हजारों की संख्या में नाम जोड़े गए थे लेकिन फिर जो नाम पंजीकृत होने से वंचित रहे गए हैं वे बिना अवसर गवाए 31 अगस्त तक अपना नाम बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा मतदाता सूची में अवश्य पंजीकृत करवा लें।

No comments