
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने शनिवार से ट्रेंटब्रिज में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले संघर्ष कर रहे टीम के बल्लेबाजों से अधिक अनुशासन और दृढ़ता दिखाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात की मांग यही है कि हम आत्मविश्वास दिखाए और दृढ़निश्चियी क्रिकेट खेलें। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीत कर 2-0 से आगे है। शास्त्री ने कहा, 'इस सीरीज में हालात काफी मुश्किल रहे हैं। लेकिन ऐसी ही स्थिति में जज्बा और अनुशासन दिखाने का मौका मिलता है। आपको ऑफ स्टंप के बारे में पता होना चाहिए और काफी गेंदों को छोडऩा होगा। आपको धैर्य दिखाने के लिए तैयार रहना होगा।Ó
No comments