Breaking News

हार्दिक पंड्या टेस्ट में बतौर ऑलराउंडर खेलने के लिए फिलहाल तैयार नहीं: माइकल होल्डिंग

नई दिल्ली। वेस्ट इंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि भारतीय हरफनमौला हार्दिक पंड्या टेस्ट टीम में ऑलराउंडर की जगह पक्की करने के लिए फिलहाल तैयार नहीं हैं। होल्डिंग ने कहा कि पंड्या बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट में प्रभावी नहीं रहे हैं और वह गेंदबाजी में भी संयमित तौर पर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। होल्डिंग ने क्रिकइन्फो से कहा, 'भारतीय आक्रमण में बैलेंस नहीं है। टीम में हार्दिक पंड्या को ऑलराउंडर के तौर पर मौका दिया जाता है। वह जब गेंदबाजी करते हैं तो जितना उन्हें होना चाहिए, उतना प्रभावित नहीं करते हैं। यदि वह एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं तो उन्हें 60-70 रन बनाने चाहिएं- जिस नंबर पर वह बल्लेबाजी करते हैं लेकिन टेस्ट में न तो वह रन बना पा रहे हैं और न ही विकेट उन्हें मिल रहे हैं।Ó

No comments