Breaking News

टेस्ट में पारी की शुरुआत की पेशकश की गई तो इसके लिए तैयार हूं: रोहित

मुंबई। छोटे प्रारूप में पारी के आगाज ने रोहित शर्मा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और उन्होंने कहा कि अगर टीम प्रबंधन निकट भविष्य में विकल्प के तौर पर उनके नाम पर विचार करता है, तो वह टेस्ट मैचों में भी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 25 मैचों में 3 शतक और 9 अर्धशतक से 40 से कुछ कम की औसत से 1479 रन बनाए हैं। लेकिन फिलहाल वह 5 दिवसीय प्रारूप की टीम का हिस्सा नहीं हैं। लोकेश राहुल, शिखर धवन और मुरली विजय की सलामी तिकड़ी को इंग्लैंड में जूझना पड़ रहा है।

No comments