दो युवक टंकी पर चढ़े
सफाईकर्मी भर्ती की जांच करवाने की मांग
सूरतगढ़। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच करवाने सहित अनेक मांगों को लेकर दो युवक आज दोपहर पेयजल की टंकी पर चढ़ गये। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा।
युवकों से समझाइश करके उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निकेत पारीक ने बताया कि नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करवाने के लिए कई दिनों से धरना चल रहा है। धरने पर बैठे दो युवक बुधराम वाल्मीकि व राजेन्द्र वाल्मीकि आज दोपहर शिवबाड़ी में स्थित जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गये। दोनों युवक भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधली की जांच करवाने, चयन अभ्यार्थियों के आवेदन पत्रों के साथ प्रस्तुत किए गये अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच करवाने, नगर पालिका में रिक्त 62 पदों पर भर्ती करने, सफाई कर्मचारियों की भर्ती में केवल वाल्मीकि समाज को शामिल करने व सफाई इंस्पेक्टर मनिन्दर सारसर को अपने मूल पद पर भेजने की मांग कर रहे हैं। सामाचार लिखे जाने तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर दोनों युवकों से बातचीत करके नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे।

No comments