Breaking News

जयपुर मेंं बरसे बादल, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में उम्मीद

श्रीगंगानगर/जयपुर। सावन में पहली बार मंगलवार सुबह जयपुर में हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। श्रीगंगानगर तथा हनुमानगढ़ जिलों मेंं अब बरसात के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने दोनों जिलों में आगामी दिनों मेंं बरसात की भविष्यवाणी की है।
पश्चिमी राजस्थान में तो पिछले 17 दिन से बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। हालांकि इस बार भी मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर ही मेहरबान होगा।
मौसम विभाग ने सोलह अगस्त को दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में अब तक 330.58 मिमी बारिश हुई है जो औसत 312.76 मिमी से 5.38 प्रतिशत कम है।
मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर तथा हनुमानगढ़ जिलों में चौदह-पन्द्रह अगस्त को हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान और बरसात हो सकती है।
दोनों जिलों मेेंं सोलह, सत्रह और अठारह अगस्त को मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उन्नीस और बीस अगस्त को दोनों जिलों में वर्षा और आंधी-तूफान की संभावना है।

No comments