युवाओं को खेल से जोडऩे का अभियान
श्रीगंगानगर। पुलिस जन मित्र योजना के तहत युवाओं को खेल से जोडऩे के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पुलिस अधिकारी युवाओं को खेल टीम बना कर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पे्ररित कर रही है।
पुलिस उप अधीक्षक तुलसीदास पुरोहित आज जस्सा मार्ग पर खाली भूखण्डों में बॉलीवाल खेलने वाले युवाओं से मिले और टीम बना कर पुलिस की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि युवा अपनी टीम बनाएं और पुलिस उनका सहयोग करेगी। इसके बाद जिला स्तर पर गेम्स करवाये जायेंगे।
युवा हैण्डबॉल व बॉलीवाल की टीम बना सकते हैं। आसपास की कॉलोनियों से यहां गेम्स खेलने वाले युवाओं ने पुलिस जन मित्र योजना की सराहना की।

No comments