Breaking News

सीसीआई भी एमएसपी पर करेगी किसानों से कॉटन की खरीद

- जिले में 12 हजार से अधिक किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
श्रीगंगानगर। एफसीआई की तर्ज पर भारतीय कपास निगम (सीसीआई) भी प्रदेेश के किसानों से एमएसपी पर कॉटन खरीदेगी। ऐसा करने से राजस्थान उत्तरी क्षेत्र में ऐसा पहला कपास उत्पादक राज्य बन जाएगा, जहां एमएसपी पर कॉटन खरीद होगी।
खरीद के लिए श्रीगंगानगर जिले में अब तक 12 हजार से अधिक किसान रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। हनुमानगढ़ व भीलवाड़ा में रजिस्ट्रेशन जारी है। राज्य सरकार ने सीसीआई से कपास की सीधी खरीद सुनिश्चित करने तथा किसानों के बैंक खाते में भुगतान करने के लिए कहा है। पूर्व में सीसीआई पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान की मंडियों में कॉटन खरीद बिचौलियों या स्टॉकिस्ट से खरीद कर चुकी है। अब पहली बार किसानों से कॉटन खरीदी जाएगी। इसके तहत सरकार ने कॉटन एमएसपी में 1100 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। मध्यम रेशे वाली श्रेणी की कॉटन का एमएसपी 4020 रुपए प्रति क्ंिवटल से 28 प्रतिशत बढ़ाकर 5150 और लम्बे रेशे वाली किस्म के लिए 4320 से बढ़ाकर 5450 रुपए किया गया है।
सरकार ने किसानों से सीधे कॉटन खरीदने का निर्णय लिया है। अभी खरीद शुरु करने की तिथि तय नहीं हुई है। सीसीआई इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करने में जुटा है।
-पीके दास
ब्रांच मैनेजर, सीसीआई, श्रीगंगानगर।

No comments