Breaking News

सोहम शाह की 'तुम्बाडÓ फिल्म के डरावने पोस्टर और टे्रलर रिलीज

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर निवासी नेशनल अवार्ड विजेता एक्टर सोहम शाह की अपकमिंग फिल्म 'तुम्बाडÓ के डरावने पोस्टर के बाद फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। बीते दिन फिल्म से रोंगटे खड़े कर देने वाले पोस्टर रिलीज करने के बाद हर किसी की नजरे फिल्म के टीजर पर टिकी थी और पोस्टर्स की तरह जिसने भी टीजर को देखा है, उसकी कंपकंपी छूट गई है। 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। खजाने की खोज पर आधारित तुम्बाड के डरावने टीजर को दर्शकों द्वारा बेहड्डद पसंद किया जा रहा है। यह एक बड़े पैमाने की फिल्म है जिसका ट्रेलर हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज किया गया है।
आनंद एल राय की तुम्बाड पौराणिक कथाओं और डरावनी कहानी का एक दिलचस्प मिश्रण है। विजुअली आश्चर्यजनक फि़ल्म होने के कारण आनंद एल. राय निर्देशित तुम्बाड अपनी रिलीज से पहले ही प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।
कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ 'तुम्बाडÓ इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है। 'तुम्बाडÓ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
गौरतलब है कि गत दिनों फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कुछ खास लोगों ने शिरकत की। स्पेशल स्क्रीनिंग में जाने माने फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी भी पहुंचे और उन्होंने फिल्म का आनंद लिया। 'तुम्बाडÓ देखने के बाद ट्वीट करके उन्होंने फिल्म की तारीफ की और फिल्म मेकर्स को अपनी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि, अभी-अभी 'तुम्बाडÓ देखी, ऐसी विज्युली स्टनिंग फिल्म लंबे समय बाद देखी। कैमरा वर्क, आर्ट, कॉस्ट्यूम्स सभी शानदार है। सोहम तुम फिल्म में आउटस्टैंडिंग हो। सोहम शाह का कहना है कि तुम्बाड का निर्माण छह साल लंबी रोलरकोस्टर राइड की तरह रहा है। आनंद जी मुझमें अधिक ऊर्जा और उत्साह लाने के पात्र रहे हैं। जब आप उनके साथ होते हैं तो आप घर के सदस्य की तरह महसूस करते हैं क्योंकि वह अपने दिल से बात करते है। उन्होंने और उनकी टीम ने तुम्बाड को अपने परिवार की तरह प्यार दिया है और देखभाल की है।

No comments