Breaking News

बिल पास करने के एवज में घूस ले रहा था बीडीओ

- 1 लाख रुपये समेत गिरफ्तार
नई दिल्ली। निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को पटना में एक बीडीओ को विजिलेंस ने घूस लेते रंगे हाथों दबोचा. जानकारी के मुताबिक टीम ने पटना जिले के मोकामा में छापेमारी की. इस दौरान टीम ने घोसवरी प्रखंड के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जयवर्धन गुप्ता मोकामा के मोलदियार टोला स्थित अपने निजी आवास पर विकास योजनाओं की स्वीकृति देने और पेमेंट जारी करने के एवज में 1 लाख रुपये घूस ले रहे थे. इसी दौरान निगरानी की टीम ने छापा मारा और बीडीओ को 1 लाख कैश के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी विभाग को बीडीओ के खिलाफ शिकायत मिली थी. शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने छानबीन की और मामला सही पाया. इस दौरान निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और घूसखोर बीडीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार की सुबह विजिलेंस की टीम बीडीओ के आवास पर पहुंची और घूसखोर बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया. हाल के दिन में ये दूसरा मामला है जब विजिलेंस की टीम ने किसी बीडीओ को गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी विजिलेंस की टीम ने बिहार के भभुआ से रिश्वत लेते हुए महिला बीडीओ को गिरफ्तार किया था.

No comments