Breaking News

ईंट भ_ा मजदूर की हत्या

- पति-पत्नी के झगड़े में दखल देने वाले मजदूर से हुई वारदात
हनुमानगढ़। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के डबली राठान में स्थित ईंट भट्टे पर बीती रात सिर में लठ मार कर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। मृतक अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। साथी मजदूर समझाने पहुंचा, तो सिर में लठ लगने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को राउण्डअप कर लिया है।
थाना प्रभारी जगदीश पांडर ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय महमूद अली पुत्र इस्माइल खां निवासी उत्तर प्रदेश था। महमूद अली डबली राठान में स्थित शिव ईंट उद्योग पर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी भी साथ रहती थी। बीती रात महमूद अली ने शराब पी रखी थी। इस दौरान उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े का शोर शराबा सुन कर साथी मजदूर संदीप सिंह वहां आया और बीच बचाव करने लगा। संदीप सिंह ने कहाकि वह रोज-रोज पत्नी से क्यों लड़ाई करता है। इस बात को लेकर महमूद अली तैश में आ गया। दोनों में झगड़ा हो गया।
इसी दौरान संदीप सिंह ने महमूद अली के सिर में लाठी मार दी। अन्य मजदूरों ने बीच बचाव करके मामला शांत करवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात महमूद अली ठीक था। आज सुबह उसकी पत्नी ने महमूद अली को डबली राठान के अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उसे टाउन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान महमूद अली ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सिर में गुम चोट लगने से संभवत: महमूद अली की मौत हुई है।
मृतक की पत्नी सलमा की रिपोर्ट पर संदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सांैप दिया गया। आरोपी संदीप ङ्क्षसह को राउण्डअप कर लिया गया है।

No comments