Breaking News

एससी के सभी जज केरल राहत कोष में देंगे 25-25 हजार रुपये

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के अन्य सभी न्यायाधीश केरल में बाढ़ राहत कोष में 25,000-25,000 रुपये का योगदान कर रहे हैं। यह राशि केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा की जाएगी।
प्रधान न्यायाधीश ने एक सुनवाई के दौरान कहा कि शीर्ष अदालत के न्यायाधीश भी केरल बाढ़ राहत कोष में व्यक्तिगत योगदान दे रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश ने यह बयान एक संगठन के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई के दौरान दिया। संगठन ने प्रधान न्यायाधीश और उनके 'कजिनÓ (जो कि अधिवक्ता और सांसद हैं) के संबंधों के आधार पर 'हितों के टकरावÓ का आरोप लगाया है। याचिका में विधायिका के सदस्य बने वकीलों को उनकी इस सदस्यता के बने रहने के दौरान वकालत से रोकने की मांग की गई है।

No comments