सितंबर में पांच दिन रहेगी करेंसी की किल्लत
- खाली रहेंगे एटीएम, बैंकों में नहीं होगा फंड ट्रांसफर
नई दिल्ली। अगले महीने की शुरुआत देश के बैंकिंग इतिहास में काफी खराब रहने वाली है। सितंबर की शुरुआत में बैंक व एटीएम में करेंसी की किल्लत रहेगी, वहीं किसी भी तरह का फंड ट्रांसफर भी नहीं हो पाएगा।
बैंक सितंबर के महीने में लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। एक सितंबर को शनिवार व दो को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेगा। वहीं तीन सितंबर को जन्माष्टमी के चलते देश भर के कई राज्यों में अवकाश रहेगा। चार व पांच सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल की वजह से आरबीआई से बैंकों को होने वाली करेंसी की आपूर्ति व किसी भी तरह का भुगतान नहीं होगा।

No comments