दस सितंबर से दी आंदोलन की चेतावनी
श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) ने राज्य सरकार द्वारा मांगों पर कार्रवाई न करने पर 10 सितंबर से आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है। सोमवार को आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर भादू ने बताया कि राज्य सरकार ने संगठन की केंद्र समान वेतन-भत्ते देने और पांचवीं अनुसूची में कटौती आदेश वापिस लेने की मांंग पर कार्रवाई न की तो 10 सितंबर से आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
No comments