Breaking News

ड्रग के सौदागरों का रिमांड लेगी पुलिस

सादुलशहर। अलग-अलग स्थानों से पकड़े गये ड्रग के सौदागरों को पुलिस आज दोपहर बाद अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों को दबोच कर नशीली दवाईयां व हेरोइन बरामद की थी। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बलराज मान ने वार्ड नम्बर 17 में दबिश देकर फरसराम उर्फ कालू पुत्र कन्हैयालाल निवासी वार्ड नम्बर 17, अरविन्द उर्फ रिंकू ओड राजपूत पुत्र रामदास निवासी वार्ड नम्बर 18 व राजेन्द्र सिंह उर्फ काका सिंह पुत्र दारा सिंह मजबी सिख निवासी वार्ड नम्बर 17 को काबू करके इनके कब्जा से 60 शीशी नशीली दवाईयां व 16 हजार 420 रुपए की नगदी बरामद की। रविवार को ही दूसरी टीम ने केआरडब्ल्यू नहर के निकट जरनैल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह रायसिख निवासी सिरसा, गुलशन कुमार पुत्र मदनलाल सोनी निवासी वार्ड नम्बर 16 सादुलशहर व संदीप सोनी पुत्र हंसराज सोनी निवासी कंगनपुर रोड़ सिरसा हरियाणा को 9 ग्राम हेरोइन 1260 शीशी नशीली दवा व स्कूटी बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आधा दर्जन आरोपियों को जांच अधिकारी एसएचओ लालगढ़ व एसएचओ चूनावढ़ अदालत में पेश करके रिमांड दरयाफ्त करेंगे। गौरतलब है कि फरसराम काफी समय से नशीली दवाईयों व अन्य मादक पदार्थो के धंधे से जुड़ा हुआ है। उसे श्रीगंगानगर की जवाहरनगर पुलिस भी स्मैक के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

No comments