राजस्थान पेंशनर समाज की जिला शाखा के चुनाव एक सितंबर को
श्रीगंगानगर। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा के चुनाव एक सितंबर को होंगे। निर्वाचन अधिकारी व अतिरिक्त कोषाधिकारी लेखराज खत्री ने बताया कि निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई है। 25 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी और 30 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो एक सितंबर को जिला मुख्यालय ओर सभी उपशाखा मुख्यालयों पर मतदान केंद्र बना कर सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर चुनाव करवाये जाएंगे।
No comments