Breaking News

अग्र सहभोज की तैयारियों पर चर्चा, कार्ड का विमोचन दो को

श्रीगंगानगर। अग्र समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयन्ती पर छह अक्टूबर को सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्री गौशाला के प्रांगण में सायं सात बजे 19वां अग्रवाल सहभोज होगा। अग्र समिति के सचिव महेन्द्र गोटेवाला ने बताया कि समिति की बैठक में अग्रवाल समाज में आपसी प्रेम-भाईचारा, विश्वास और सहयोग की भावना को मन में रखकर अग्रवाल सहभोज की रूपरेखा के अनुरूप तैयारियां आरम्भ कर दी गई हंै। गोटेवाला ने बताया कि अग्र समिति ने पिछले 18 वर्षों से अग्रसेन जयन्ती पर विशाल अग्रवाल सहभोज का आयोजन किया जा रहा है। अग्रवाल सहभोज के प्रचार प्रसार एवं सहभोज स्थल पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की भी रूपरेखा के अनुसार कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित हुआ। निमन्त्रण पत्र का विमोचन दो सितम्बर को लॉयन्य हॉल में किया जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल व चन्द्रेश गोयल, दिनेश गुप्ता, सुशील अग्रवाल, नरेश गुप्ता, पंकज बंसल, धर्मपाल सिंगल, सुरेश खारीवाल, गिरधारी खारीवाल, अशोक गर्ग, बलवंत चौधरी, नीरज लीला, मुरारी लाल सरावगी, जेपी गुप्ता, अग्र महिला समिति की अध्यक्ष सुमन गुप्ता, सचिव हेमलता गोयल, कोषाध्यक्ष नीलम चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments