
नई दिल्ली। अगर अगले साल आपको सीबीएसई का बोर्ड एग्जाम देना है तो आपके लिए जरूरी खबर है। बोर्ड एग्जाम के दौरान अगर आप परीक्षा हॉल में देरी से पहुंचे तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी। इसके लिए सीबीएसई ने नियमों में बदलाव किया है। सीबीएसई के क्लास 10 और 12 के एग्जाम में देरी से एंट्री पूरी तरह से बैन होगी। सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाले एग्जाम में परीक्षार्थी को 10:15 से पहले पहुंचना होगा। अभी तक एग्जाम सेंटर 9:30 बजे खुलता था। 10:15 बजे पेपर छात्रों को बांट दिया जाता था। 15 मिनट उन्हें पेपर पढऩे के लिए मिलते थे। एग्जाम 10:30 से शुरू होता था। 2018 तक 11 बजे तक लेट एंट्री की अनुमति थी। 11:15 बजे तक परीक्षार्थी को इमरजेंसी एंट्री मिल जाती थी।
No comments