
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में स्वरा ने अपना ट्विटर हैडंल डिएक्टिवेट कर दिया है। अब उनके फैंस इस बात को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब स्वरा का ट्विटर हैंडल सर्च किया जा रहा है तो उनके वैरिफाइड अकाउंट का रिजल्ट शो ही नहीं हो रहा है। स्वरा ने कहा कि वह यूरोप में छुट्टियां मनाने जा रही हैं और जब वह घर वापस आएंगी तभी वह ट्विटर पर वापसी भी करेंगी। उन्होंने कहा, मैंने इसे डिएक्टिवेट कर दिया है। अगले हफ्ते जब भारत आऊंगी तो इस पर वापसी करूंगी। उन्होंने कहा, मैं अपनी छुट्टियां एंजॉय नहीं कर पा रही थी और पूरे वक्त यही देखती रहती थी कि भारत में क्या हो रहा है। मुझे ऐसा लगा कि मैं ट्विटर की एडिक्ट हो रही हूं। वहीं यूजर्स का कहना है कि वह लगातार ट्रोल किए जाने के डर से ट्विटर से दूर भाग रही हैं, लेकिन उन्होंने इन सब बातों को खारिज कर दिया कि ये बातें महज कयास और अफवाह भर हैं।फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार स्वरा करीना कपूर, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग°में नजर आईं थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
No comments