
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा आज 42 साल के हो गए हैं। रणदीप का जन्म 20 अगस्त, 1975 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। रणदीप बॉलीवुड के ऐसे स्टार है जो हमेशा ही अपनी एक्टिंग के बलबूते लाइमलाइट में रहे। आज उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी मां का नाम आशा हुड्डा है।सूत्रों के मुताबिक रणदीप का बचपन काफी मुश्किलों से बीता। कहा जाता है कि उनके पेरेंट्स बचपन में उन्हें उनकी दादी के पास काम की वजह से छोड़कर चले गए थे। रणदीप ने सोनीपत के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की थी जहां पर लोग उन्हें रणदीप डॉन हुड्डा के नाम से बुलाने लगे।इसके बाद उनको आगे की पढ़ाई के लिए मेलबर्न भेज दिया गया। वहां उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स में मास्टर डिग्री ली। एक्टर बनना उनका सपना था। उन्होंने चाइनीज रेस्टोरेंट में काम किया। कार वॉश की, बर्तन धोए, बीच लाइफ गार्ड बने, वेटर बने और टैक्सी ड्राइवर भी बने। रणदीप के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में फिल्म मानसून वेडिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। चाहे यह फिल्म हिट हो गई लेकिन इस फिल्म से दूसरी फिल्म मिलने में रणदीप को करीब 4 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।इस बीच उन्होंने थियेटर और टेलीविजन विज्ञापनों में काम किया। इसके बाद उन्होंने रिस्क, डरना जरूरी है, 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'साहिब बीवी और गैंगस्टर', 'जिस्म 2', 'मर्डर 3', 'हाइवे', 'किक', 'रंग रसिया', 'लाल रंग', 'सरबजीत', 'सुल्तान°और 'बागी 2°जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों में अपनी एक्टिंग के अलावा वह अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। कर्मा और होली फिल्म की शूटिंग के दौरान रणदीप का अफेयर मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ चला, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका।कई बार इंटरव्यू के दौरान रणदीप सुष्मिता से ब्रेकअप होने की बात को रणदीप अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा वाकया कह चुके हैं। असल जिंदगी में रणदीप को घोड़ों से काफी लगाव है। यहां तक किउनके पास 6 पालतू घोड़ों की जोडिय़ां भी हैं।रणदीप पोलो के काफी शौकीन हैं और अक्सर वह इस खेल को खेलते हुए नजर आते हैं। आखिरी बार रणदीप को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2°में देखा गया था।
No comments