Breaking News

बीएसएनएल ने प्राइवेट कंपनियों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड ने दावा किया है कि उसने 2017-18 में ग्राहक जोडऩे के मामले में भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर जैसी प्राइवेट सेक्टर की टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी का कहना है कि वह इस साल नेटवर्क विस्तार पर 4,300 करोड़ रुपये खर्च कर मुनाफा कमाने की योजना बना रही है। बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया, '2017-18 में बीएसएनएल का सब्सक्राइबर्स जोडऩे का पर्सेंटेज सबसे ज्यादा 11.5 पर्सेंट रहा।Ó उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री स्टैटिस्टिक्स से पता चलता है कि इस दौरान भारती एयरटेल ने 9.5 पर्सेंट, वोडाफोन ने 3.8 पर्सेंट और आइडिया ने 3.2 पर्सेंट ग्रोथ दर्ज की। श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में 1.13 करोड़ यूजर्स ने प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को छोड़कर बीएसएनएल को अपनाया।

No comments