
चेन्नै। वेदांता लिमिटेड की तमिलनाडु में स्टरलाइट कॉपर फैक्टरी को दोबारा खोलने पर फैसला करने के लिए नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (हृत्रञ्ज) ने एक कमिटी बनाने का आदेश दिया है। कंपनी ने मई में राज्य सरकार की ओर से फैक्टरी बंद करने के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका दायर की थी। एनजीटी ने कहा कि कमिटी की अगुवाई एक रिटायर्ड जज करेंगे और इसमें सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और पर्यावरण मंत्रालय से दो सदस्य शामिल होंगे। इस बारे में स्टरलाइट कॉपर ने कहा, 'हम एक इंडिपेंडेंट कमिटी बनाने के हृत्रञ्ज के फैसले का स्वागत करते हैं। कमिटी छह सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। हम हृत्रञ्ज के इस फैसले का भी स्वागत करते हैं कि कमिटी के निष्कर्ष और सुझाव अंतिम होंगे और ये तमिलनाडु सरकार की ओर से अभी तक जारी सभी आदेशों की जगह लेंगे।,
No comments