Breaking News

वॉलमार्ट डील के खिलाफ 28 सितंबर को व्यापार बंद

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील को कॉम्पिटीशन कमिशन ऑफ इंडिया की हरी झंडी के बाद कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए 28 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। संगठन ने देशभर के व्यापारियों की एक बैठक में अगले महीने से दिसंबर तक डील के खिलाफ हर शहर में विरोध-प्रदर्शन का फैसला भी किया है। साथ ही, वह कोर्ट में नए सिरे से डील को चुनौती देने की तैयारी भी कर रहा है, हालांकि वॉलमार्ट की ओर से इस सिलसिले में दिल्ली हाई कोर्ट में एक कैविएट दाखिल किए जाने के बाद चुनौती के सभी पहलुओं को परखा जा रहा है। कैट के प्रेसिडेंट बी सी भरतिया और जनरल सेक्रेटरी प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि देशभर के व्यापार प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा है कि यह डील सरकार द्वारा 2016 में जारी प्रेस नोट 3 का उल्लंघन है और यह देश के रिटेल व्यापार पर ई-कॉमर्स के जरिये नियंत्रण और एकाधिकार कायम करने का छिपा एजेंडा है। इस डील से देश के रिटेल व्यापार में समान अवसर समाप्त होंगे वहीं प्रतिस्पर्धा भी ख़त्म होगी। उन्होंने कहा, 'देशभर के व्यपारी नेताओं ने 28 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।

No comments