Breaking News

ब्रैंड वैल्यू बढ़ाने के लिए मेट्रो में 5 हजार वर्ग फुट के स्टोर खोलेगा ऐपल

नई दिल्ली। देश में अपने स्टोर खोलने की ऐपल की योजना अभी तक लटकी हुई है क्योंकि सरकार ने अमेरिकी कंपनी के सिंगल ब्रैंड रिटेलिंग के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। इस बीच, ऐपल देश के बड़े शहरों में 5-6 फ्लैगशिप फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। ये स्टोर कंपनी के अभी के स्टोर की तुलना में 2.5-3 गुना बड़े होंगे। कंपनी अभी फ्रेंचाइजी रूट से जो स्टोर ऑपरेट कर रही है, उनका साइज आमतौर पर 1,000 वर्ग फुट है। वहीं, नए स्टोर 5,000 वर्ग फुट तक के हो सकते हैं। कंपनी की योजना से वाकिफ तीन सीनियर इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव्स ने यह जानकारी दी है। इन स्टोर्स को 'फ्लैगशिप ऐपल प्रीमियम रिसेलर्सÓ के नाम से जाना जाता है। ये अमेरिकी कंपनी के अपने आइकॉनिक ऐपल स्टोर्स के 'स्टेप डाउनÓ वर्जन होंगे। कंपनी इन्हें मशहूर जगहों पर खोलेगी और ये मॉल या हाई स्ट्रीट शॉपिंग लोकेशन के लिए एंकर का काम करेंगे। इन स्टोर्स के जरिए कंपनी भारत में ग्राहकों को ऐपल के प्रीमियम होने का अहसास कराना चाहती है।

No comments