Breaking News

केनरा बैंक में मदद करेगा रोबोट

नई दिल्ली। केनरा बैंक के जनपथ ब्रांच में आपके सवालों के जवाब रोबोट ब्रो देगा। बैंक ने आज दिल्ली में अपनी पहली डिजिटल बैंकिंग ब्रांच कैंडी का उद्घाटन किया है। इस शाखा में खाता खोलने या पैसे जमा करने के लिए कोई बैंक कर्मचारी नहीं होगा। ग्राहकों को सभी काम खुद करने होंगे। हालांकि आपकी मदद के लिए बैंक का रोबोट ब्रो मौजूद होगा। ब्रो कैश डिपॉजिट, हाउसिंग लोन, अकाउंट खोलने जैसे बेसिक सवालों के जवाब देगा। दिल्ली से पहले बैंक ने अपना डिजिटल ब्रांच बंगलुरू, चेन्नई और मुंबई में खोला है।

No comments