
नई दिल्ली। देसी बनाम विदेशी के विवाद के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार पद के लिए विदेश में काम करने वाले सिर्फ 3 लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक आवेदन करने वाले 12 लोगों में प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल भी शामिल हैं। इसके अलावा विदेश में कार्यरत 3 आवेदकों में वल्र्ड बैंक में चीफ इकोनॉमिस्ट पूनम गुप्ता, इंटरेनशनल मॉनेटरी फंड के डिप्टी डायरेक्टर डॉ कृष्ण श्रीनिवासन साथ ही यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबॉर्न के फैकल्टी ऑफ आर्ट के एसिस्टेंट डीन पीयूष तिवारी शामिल हैं।
No comments