
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने गुरुवार को भारत के पूर्व कप्तान अजित वाडेकर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का पुनरोद्धारक कहा, जिनके जाने से बड़ा खालीपन पैदा हो गया है। भारत को इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज में पहली टेस्ट सीरीज जीत दिलाने वाले वाडेकर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया ने भी उनके निधर पर आज दो मिनट का मौन धारण किया। बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने एक बयान में कहा, 'उनके जाने से बड़ा खालीपन पैदा हो गया है। पहले एक बल्लेबाज के तौर पर और फिर कप्तान के तौर पर वह भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले गए।
No comments