Breaking News

आपस में झगड़ रहे थे दो छात्र, गुस्साए अध्यापक ने फोड़ दिया एक का सिर

नई दिल्ली। फरीदाबाद में एक छात्र को अपने साथी के साथ झगडऩा उस वक्त महंगा पड़ गया जब अध्यापक ने उसको गर्दन से पकड़ कर टेबल के ऊपर फेंक दिया। टेबल में टकराने के चलते छात्र का सिर फट गया। मामला फरीदाबाद के गांव सोतई के राजकीय उच्च विद्यालय का है। दरअसल एक नौंवी कक्षा में पढऩे वाले छात्र का झगड़ा उसके ही स्कूल के पढऩे वाले साथी के साथ हो गया। तभी झगड़े के बीच विज्ञान के अध्यापक महेश कुमार पहुंचे और उसे गर्दन से पकड़ कर क्लास रूम में टेबल के ऊपर फेंक दिया। जहां गिरने से छात्र के सिर में गहरी चोट आई, जिसे आनन फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा अस्पताल ले जाया गया और उपचार करवाया गया। इस दौरान बच्चे की गर्दन पर भी गंभीर चोटों के निशान भी बन गये हैं।

No comments