स्वतंत्रता दिवस पर बेहद सतर्कता बरतने के निर्देश
श्रीगंगानगर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने आज स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस को चौकस करने के लिए सिटी पुलिस थानों के प्रभारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को बेहक चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी पुलिस थानों के प्रभारियों के साथ सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित भी उपस्थित थे। एएसपी ने कहाकि स्वतंत्रता दिवस पर असामाजिक तत्व कोई अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में पुलिस को सतर्क रहना है। उन्होंने शहर में होटलों व धर्मशालाओं की जांच करने व शहर में बाहरी नम्बरों के वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। एएसपी ने सादा वर्दी में पुलिस को संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए भेजने के निर्देश दिए।
No comments